Bokaro News : झारखंड के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी में जम्मू एंड कश्मीर की टीम लड़खड़ाई

Bokaro News : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में चार दिवसीय मैच शुरू.

बोकारो, बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी झारखंड व जम्मू एंड कश्मीर का चार दिवसीय मैच शुक्रवार से शुरू हुआ. सेक्टर चार स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में बीसीसीआइ के नियमावली के तहत जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट 37 रन पर बल्लेबाज कामाक्स शर्मा (19 रन) का गिरा. 48 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे, पर तीसरे विकेट के लिए बासित नजीर एवं उदय प्रताप ने 135 रन जोड़कर टीम को संकट से निकला. 183 रनों के कुल योग पर उदय प्रताप 56 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए. इसके बाद झारखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर जम्मू एंड कश्मीर का स्कोर 183/6 कर दिया. बासित नजीर ने 265 गेंदों का सामना कर 14 चौकों व एक छक्के की मदद से 111 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए. तीन बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाया. जम्मू एंड कश्मीर की टीम अपनी पहली पारी में 81.3 ओवर में 227 रनों पर सिमटी. झारखंड की ओर से कुनैन कुरैशी ने 46 रन देकर चार एवं हर्ष राज ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए. जबकि मनीषी को दो एवं तनीष को एक सफलता मिली. पहले दिन की खेल समाप्ति के समय झारखंड ने अपनी पहली पारी में छह ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन बना लिए थे. स्टंप के समय आर्यन हुड्डा 15 रनों पर एवं विशेष दत्ता चार रन पर नाबाद थे. मैच में रेफरी की भूमिका में दिल्ली के फिरोज गयास हैं. अंपायर की भूमिका मुंबई के हर्षद रावले व मध्यप्रदेश के अभिषेक तोमर निभा रहे हैं. वही स्कोरर की जिम्मेवारी झारखंड के राजू कुमार पांडे व अमित कुमार तिवारी निभा रहे हैं. जबकि वीडियो एनालिस्ट झारखंड के चंद्रदेव सिंह एवं संजय कुमार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >