Bokaro News: बालाडीह में बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने व कामकाज में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज

Bokaro News: बालीडीह थाना में एएसआइ ने दर्ज करायी प्राथमिकी, 21 नामजद व 400 को बनाया गया है आरोपित.

बोकारो, बालीडीह थाना में शुक्रवार की रात को बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने व सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचने का मामला दर्ज कराया गया. मामला में 21 को नामजद व 300-400 को आरोपित बनाया गया है. मामला दर्ज कराते हुए थाना के एएसआइ धनेश्वर महतो ने कहा है कि आरक्षी किशोर कुमार व राजेश पासवान के साथ सुबह की गश्त कर रहे थे. क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गोविंद मार्केट में थे तभी करीब 9.45 बजे सूचना मिली की बालीडीह थाना के गोस्वामी टोला बिशुनपुर में एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगो ने घेर लिया गया है. हंगामा कर रहे हैं.

स्थानीय मुखिया गणेश ठाकुर ने बताया कि एक महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर मारपीट करने का प्रयास कर रहे थे. जिसे बचाकर सामुदायिक भवन के एक कमरा में रखा गया. भीड़ को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया. लेकिन, भीड़ और उग्र होती चली गयी. भीड़ में उपस्थित कुछ आसमाजिक तत्वों द्वारा भीड़ को भड़काने के लिए अफवाह उड़ाते हुए पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए महिला को बाहर निकालने के लिए प्रयास करने लगे. समझाने के बावजूद भी भीड़ द्वारा ईट-पत्थर फेंक कर मुझे व साथ आये पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए महिला को पकड़ने का प्रयास कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न किया. थाना प्रभारी बालीडीह थाना नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. जिनके सहयोग से उक्त महिला को भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित कर जांच एवं पूछताछ के लिए थाना भेजा गया. तभी भीड़ द्वारा एनएच-32 को जाम कर दिया गया. जाम हटाने से इंकार कर दिया गया. उग्र होकर भीड़ द्वारा वहा उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की एवं इट-पत्थर का प्रयोग किया गया. साथ ही पुलिस विरोधी नारेबाजी की जाने लगी. जाम करने में उपस्थित करीब 300-400 व्यक्ति नाजायज मजमा बनाकर मनमाने तरीके से सरकारी कार्य में बाधा पहुचाते हुए स्कूल बालीडीह के पास एनएच-32 को करीब एक घंटा तक जाम रखा, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई.

वीडियो, फोटो के आधार पर कुछ हुए चिन्हित

वीडियो व फोटोग्राफी से जाम में उपस्थित भीड़ में से कुछ लोगों को चिन्हित किया गया, जिसमें मुख्य रूप शहनवाज उर्फ बड़का बाबू, अनीश राय, कमर रजा, अफरोज राय, तनवीर आलम, सरफराज राय, कमर रजा, मंदाकिनी देवी, मनखूस, राजा अंसारी, शाहिल राय, अनवर राय, वकील अंसारी का बेटा, दुरखेल, मुशर्रफ सिद्दीकी, सोनू राय, उदय गोस्वामी, महेंद्र रजवार, साहिल, मोनू राय, अभिषेक का भाई सकिय थे. इनके साथ 300-400 की संख्या में अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >