Bokaro News : खेल जुनून, नेतृत्व व विजय की मानसिकता का प्रतीक : निदेशक प्रभारी

Bokaro News : बीएसएल: प्रशिक्षुओं ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, 296 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, बोलीं अधिशासी निदेशक : सामूहिक सफलता का ठोस आधार बनती है.

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के अंतर्गत मानव संसाधन ज्ञानार्जन व विकास विभाग की ओर से शनिवार को सेक्टर तीन स्थित ट्रेनिज हॉस्टल ग्राउंड में प्रशिक्षुओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी व अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने किया. निदेशक प्रभारी श्री रंजन ने कहा कि खेल केवल सहभागिता का विषय नहीं है, बल्कि यह जुनून, नेतृत्व और विजय की मानसिकता का प्रतीक है. उन्होंने जोर दिया कि जब कोई खिलाड़ी इसी भावना से खेलता है, तभी वह स्वयं के साथ अपनी टीम को भी सफलता के शिखर पर ले जा पाता है. राजश्री बनर्जी ने टीम भावना पर बल दिया. कहा कि सामूहिक सफलता का ठोस आधार बनती है. प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 व 2025-26 बैच के प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी), इंजी. एसोसिएट प्रशिक्षु, कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशिक्षु व तकनीकी एसोसिएट प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया. कुल 296 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 266 पुरुष व 30 महिला प्रशिक्षु शामिल थे. प्रशिक्षुओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों ने खेलकूद को अनुशासन का पर्याय बताया. प्रशिक्षुओं को एथलेटिक मीट में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया. संचालन व समन्वयन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) अमित आनंद ने किया. विभिन्न स्पर्धा हुईं आयोजित पुरुष वर्ग के लिए 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, 100 गुणा 4 मीटर रिले रेस, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व टग ऑफ वॉर जैसी विभिन्न स्पर्धा आयोजित की गईं. वहीं, महिला वर्ग में 50 मीटर व 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, मार्बल स्पून रेस, सुई-धागा रेस, म्यूजिकल चेयर व टग ऑफ वॉर मुख्य आकर्षण रहे. ———-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >