Bokaro News: पार्षद चुनाव में किसी ने लगायी हैट्रिक, तो किसी ने लगातार दूसरी बार जीत की दर्ज

Bokaro News: चास नगर निगम के चुनाव में 35 वार्ड के लिए 217 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमायी थी, जीत के बाद जनता का जताया आभार.

संतोष कुमार, चास, चास नगर निगम के चुनाव में 35 वार्ड के लिए 217 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमायी थी. इसमें कई पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद के पति या पत्नी व सामाजिक कार्यकर्ता और नये चेहरे चुनाव मैदान में थे. शुक्रवार की देर रात मतगणना के बाद किसी किसी के पति तो किसी की पत्नी ने, तो किसी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. वार्ड एक से मो आजाद ने नगर परिषद में एक और निगम में दो बार लगातार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगायी. वार्ड 15 में अनिता देवी ने नगर परिषद और नगर निगम में चुनाव जीता था. उनके पति अमर स्वर्णकार ने बड़े अंतर से इस बार निगम का चुनाव जीता. तीन बार से पति-पत्नी पार्षद की जिम्मेवारी निभा रहे हैं. वहीं वार्ड सात से सुनील महतो ने नगर परिषद का चुनाव जीता. इसके बाद नगर निगम में उनकी पत्नी नमिता देवी जीती, इसके बाद इस बार पुनः सुनील महतो ने जीत दर्ज की. इसी प्रकार वार्ड 21 में राजकिशोर पोद्दार नगर परिषद में और उनकी पत्नी राजकुमारी निगम में लगातार दो बार पार्षद बनी. वार्ड चार में पिंटू राय ने पहले निगम का चुनाव जीता, इस बाद उनकी पत्नी सिखा कुमारी जीत दर्ज की. वार्ड आठ में पहले केसर अफरोज ने चुनाव जीता, इस बार उनकी पत्नी इसरत परवीन ने चुनाव जीता. वार्ड 11 में पिछले बार प्रदीप शर्मा ने चुनाव जीता था. इस बार पत्नी राखी देवी चुनाव में जीत दर्ज की. वार्ड 17 में पहले कौशल राय पार्षद का चुनाव जीते थे इस बार उनकी पत्नी कविता देवी चुनाव पार्षद बनी. वार्ड 31 में रूपा देवी पार्षद बनी और इस बार इनके पति सुमन राय पार्षद बने. वहीं वार्ड पांच से दुर्गा हेंब्रम, वार्ड 16 से लता देवी, वार्ड 20 से सुरभि देवी, वार्ड 28 से राजन सिंह, वार्ड 30 से कल्याणी सिंह व वार्ड 35 से मंजू कुमारी महतो लगातार दूसरी बार पार्षद बनीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >