Bokaro News : डॉ मोहंती के योगदान को हमेशा याद रखेगा समाज : राजेश ठाकुर

Bokaro News : हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो इकाई ने सदर अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान.

बोकारो, हेल्पिंग हैंड्स चास बोकारो इकाई की ओर से बुधवार को दिवंगत डॉ यू मोहंती की याद में सदर अस्पताल ब्लड बैंक सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सह हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर माहथा ने स्व मोहंती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. अध्यक्षता संस्थापक सदस्य गोपाल मुरारका ने की. 35 युवाओं ने रक्तदान किया. श्री ठाकुर ने कहा कि डॉ मोहंती के योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा. उन्होंने सैकड़ों युवाओं को कैंप लगाकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. उन्हें रक्तदान करके ही सही व सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. एक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर दूसरे की जिंदगी को बचा सकता है. रक्तदान महादान है. यह शरीर के अंदर प्राकृतिक तरीके से ही बनती है. श्री मुरारका ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है. यदि जीवन में अच्छी जिंदगी मिली है, तो दूसरे के काम आना चाहिए. यही संदेश हेल्पिंग हैंड्स देती है. ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर ने कहा कि सदर अस्पताल में बीमार मरीजों से रक्त बदलने का कोई शुल्क नहीं लेता है. अस्पताल हमेशा बीमार मरीजों की मदद करता है. रक्तदान करने वालों में प्रवक्ता संजय सोनी, नीरज सिंह, अनिमेष कुमार, गौरव मुरारका, विनीत कुमार गोयल, अंबु कुमार, दिलीप कुमार अग्रवाल, प्रताप सिंह जायसवाल, असित कुमार महतो, अभय कुमार अग्रवाल, गौतम कर्मकार, रूप कुमार गोस्वामी, विशाल कुमार, अख्तर हुसैन, आइके महतो, गोविंद कुमार सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >