Bokaro News : अधिशासी निदेशक सहित छह अधिकारी व 21 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

Bokaro News : बीएसएल : सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदायी, कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी गयी.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट से सितंबर-2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद व समृद्ध भविष्य की कामना की. सेवा प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किये. बता दें कि सितंबर में बीएसएल से छह अधिशासी व 21 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने कर्मियों को अंतिम निपटारा व मैत्री भवन से संबंधित जानकारी दी. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि व आगंतुकों का स्वागत किया. इस दौरान निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी व अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मियों-परिवारजनों से मुलाकात की.

आलोक वर्मा ने सुरेश रंगानी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की

अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी के लिए आयोजित विदाई समारोह में आलोक वर्मा, राजश्री बनर्जी, प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (एस आरयू) पीके रथ, बीजीएच प्रभारी डॉ बीबी करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. श्री वर्मा ने श्री रंगानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >