Bokaro News : चंद्रा मध्य विद्यालय के सचिव को शोकॉज, वेतन पर रोक

Bokaro News : चंदनकियारी बीडीओ के स्कूल के निरीक्षण में मिली थी कई अनियमितताएं, स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त के 24 घंटे के अंदर साक्ष्य के साथ संतोषपूर्ण जवाब मांगा है.

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने चंद्रा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह विद्यालय के सचिव सीमा कुमारी को शोकॉज किया है. अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने विद्यालय प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त के 24 घंटे के अंदर साक्ष्य के साथ संतोषपूर्ण जवाब मांगा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि नौ जुलाई को बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां पायी है. विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा की कमी, वर्ग सात में शिक्षकों की अनुपस्थिति, विद्यालय परिसर में बच्चे को इधर-उधर घूमते पाया गया, अधिकांश शिक्षक एवं प्रधानाध्यापिका द्वारा शिक्षण कार्य नहीं किया जाना, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में घोर कमी, कक्षा सात के बच्चों द्वारा सात का पहाड़ा न बता पाना, जिससे प्रतीत होता हैं कि शिक्षण कार्य में रूचि नहीं ली जाती तथा खानापूर्ति की जाती हैं. बीइइओ ने मध्याह्न भोजन एवं पीएफएमएस से संबंधित सभी प्रकार के पंजी अभिश्रव के साथ उपस्थापित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

राजदेव साहू को मिला प्रधानाध्यापक का प्रभार

पेटरवार, प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार में विभागीय आदेशानुसार प्रभार हस्तांतरण गुरुवार को किया गया. इसमें पूर्व में पदस्थापित प्रधानाध्यापक राजेश विश्वकर्मा ने राजदेव साहू को प्रभार हस्तांतरित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार, टीकाराम महतो, दिनेश चंद्र, विकास कुमार मेहता, बृजेश त्रिपाठी, कपिलदेव ठाकुर, अशोक महतो, संजीव कुमार , लोकेश महतो, ललित कुमार महतो, सुरेंद्र साव, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रणीति मिश्रा, ईरवी रानी, सुकन्या मन्ना, शिल्पी महतो, बेला बरोनी कच्छप, अर्सिता बेक, संध्या शबनम ओडेया, नूतन किड़ो, वीना कुमारी, चंदन कुमार, सुभद्रा कुमारी, कुसुम कुमारी, जीतलाल टुडू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >