Bokaro News : इंडियन नेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड में डीपीएस बोकारो का आयुष सफल

Bokaro News : एशिया पैसिफिक मैथमेटिक्स व अंतरराष्ट्रीय गणित ओलिंपियाड के ट्रेनिंग कैंप में लेगा हिस्सा

बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के 10वीं कक्षा के छात्र आयुष लच्छीरामका ने बोकारो का नाम गौरवान्वित किया है. होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसइ) की ओर से नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथमेटिक्स (एनबीएचएम) के तत्वावधान में आयोजित इंडियन नेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड (आइएनएमओ) में आयुष ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है.

आयुष 08-31 मई 2025 को चेन्नई (तमिलनाडु) में होनेवाले आइएमओटीसी (इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड ट्रेनिंग कैंप) के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं. उन्हें 11 मार्च 2025 को आयोजित एपीएमओ (एशिया पैसिफिक मैथमेटिक्स ओलिंपियाड) के लिए भी चयनित किया गया है. पूरे झारखंड-बिहार से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करनेवाला आयुष एकमात्र विद्यार्थी है. आइएमओटीसी के लिए पूरे भारतवर्ष से 69 व एपीएमओ के लिए कुल 67 छात्र-छात्राएं चयनित किए हैं.

इंजीनियर बनने की है इच्छा

गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने उसे बधाई दी. उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आइएनएमओ में ए कैटेगरी (कक्षा 8-11) व जूनियर बैच के प्रतिभागी आयुष लच्छीरामका ने अपने कटऑफ मार्क्स 31 से भी अधिक कुल 41 अंक प्राप्त किये हैं. चास-बोकारो के प्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट दंपती अमोल लच्छीरामका व रूबी लच्छीरामका का पुत्र आयुष इंजीनियर बनना चाहता है. वर्तमान में सीबीएसइ 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >