Bokaro News : सेल ने दिसंबर 2025 में 2.1 मिलियन टन की बिक्री दर्ज कर एक और उपलब्धि की हासिल

Bokaro News : दिसंबर 2024 में 1.5 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में लगभग 37% की भारी वृद्धि.

बोकारो, देश की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और देश के अग्रणी इस्पात उत्पादकों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने दिसंबर 2025 के दौरान 2.1 मिलियन टन की बिक्री दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की है. यह दिसंबर 2024 में हासिल की गयी 1.5 मिलियन टन की बिक्री की तुलना में लगभग 37% की भारी वृद्धि है. यह दिसंबर महीने के लिए कंपनी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. कंपनी ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों व बिक्री माध्यमों में नये कीर्तिमान स्थापित किये, इन्वेंट्री (स्टॉक) में भी महत्वपूर्ण कमी आयी है. यह प्रदर्शन सेल की ओर से ग्राहकों को समय पर डिलीवरी देने पर फोकस करने की वजह से रहा. सेल हाल के दिनों में नये उत्साह के साथ ब्रांडिंग पहलों पर भी जोर दे रहा है. दिसंबर के दौरान इस शानदार प्रदर्शन ने सेल को वित्तीय 2025-26 में विकास गति को बनाए रखने में मदद की है.

अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल बिक्री मात्रा 14.7 मिलियन टन तक पहुंची

अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कुल बिक्री मात्रा 14.7 मिलियन टन तक पहुंच गयी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की 12.6 मिलियन टन की तुलना में लगभग 17% की वृद्धि है. घरेलू बाजार में बनाये गये रिकॉर्ड के अतिरिक्त निर्यात मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वैश्विक स्तर पर सेल की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करती है. यह निरंतर सुधार, बाजार उपस्थिति, ग्राहक-केंद्रित पहलों को उजागर करता है.

शीर्ष इस्पात कंपनियों के बीच सेल को उच्च पायदान पर ले जाने की उम्मीद

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सेल की यह रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां कंपनी की ना केवल भारत के अग्रणी इस्पात निर्माताओं में इसकी स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शीर्ष इस्पात कंपनियों के बीच भी सेल को एक उच्च पायदान पर ले जाने की उम्मीद दिलाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >