Bokaro News : संयंत्र की सतत प्रगति के लिए सुरक्षा सर्वोपरि : निदेशक प्रभारी

Bokaro News : बीएसएल में शीर्ष प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच संवाद, शून्य दुर्घटना व शून्य ब्रेकडाउन के लक्ष्य के साथ उत्पादन में वृद्धि पर जोर.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में शनिवार को ‘अभिव्यक्ति’ नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों से कुल 280 अनाधिशासी कर्मचारियों ने सहभागिता की. मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कर्मियों को सुरक्षा शपथ दिलायी. निदेशक प्रभारी श्री रंजन ने कहा कि संयंत्र की सतत प्रगति के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है. शून्य दुर्घटना व शून्य ब्रेकडाउन के लक्ष्य के साथ उत्पादन में वृद्धि करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. निदेशक प्रभारी ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कौशल, दक्षता एवं कार्य-प्रणालियों के माध्यम से संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान दें. मंचासीन अन्य अधिशासी निदेशकों ने भी कर्मचारियों को प्लांट की निरंतर प्रगति में अपनी भूमिका सुदृढ़ करने का संदेश दिया. कर्मचारियों ने अपने विचार, सुझाव एवं अनुभव साझा किये. मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने सभी का स्वागत किया. संचालन वरीय प्रबंधक प्रीति कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) मीनम मिश्रा ने किया. मौके पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीबी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक-प्रभारी व एक्टिंग इडी (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज सहित संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >