Bokaro News : निष्क्रिय आधार किटों को शीघ्र करें दुरुस्त : डीडीसी

Bokaro News : जिला आधार निगरानी समिति की बैठक, जिले में संचालित आधार केंद्रों की अद्यतन जानकारी ली.

बोकारो, समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की. डीडीसी ने जिले में संचालित आधार केंद्रों की अद्यतन जानकारी ली. इस पर डीपीओ-यूआइडी ने बताया कि जिले में कुल 129 आधार केंद्र कार्यरत हैं. सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और 08 बीआरसी में अभियान के तहत आधार पंजीकरण एवं बायोमीट्रिक अपडेट का कार्य सुचारू रूप से संचालित है. जिले में कुल 150 आधार किट उपलब्ध हैं. इनमें से 129 किट कार्यरत हैं, जबकि 21 किट फिलहाल काम नहीं कर रहा हैं. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निष्क्रिय किटों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

शिक्षा विभाग के ज्यादातर आधार किट सक्रिय नहीं

शिक्षा विभाग को उपलब्ध करायी गयी 18 आधार किट में से केवल आठ कार्यरत हैं. शेष को सक्रिय करने के लिए डीडीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एमकेएस एजेंसी व जेइपीसी रांची से तत्काल संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि निष्क्रिय किटों को जल्द-से-जल्द कार्यशील किया जाए, ताकि आम जनता को अधिकतम सुविधा मिल सके.

आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं

यह स्पष्ट किया गया कि जिन लोगों के आधार कार्ड का निर्माण 10 वर्ष से पूर्व हुआ है, उन्हें अपने पहचान प्रमाण एवं पते के प्रमाण सहित दस्तावेज अपलोड कराना अनिवार्य है. इस प्रक्रिया को लेकर आमजनों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गयी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक सही जानकारी पहुंच सके.

जुलाई -अगस्त माह में अभियान की उपलब्धि की जानकारी

बैठक में अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों की भी डीडीसी ने समीक्षा की. बताया कि जुलाई माह 2025 जिले में कुल 332 नये आधार कार्ड बनाए गये और 4351 आधार कार्ड का अपडेट कार्य संपन्न हुआ है. वहीं, अगस्त माह 2025 जिले में कुल 234 नये आधार कार्ड बनाए गये और 2439 आधार कार्ड अपडेट किये गये हैं. किया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, एलडीएम मो. आबीद हुसैन, यूआइडी क्षेत्रीय कार्यालय रांची के प्रतिनिधि मो. अब्दुल कलाम अंसारी, यूआइडी डीपीओ शैलेंद्र मिश्रा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा, सीएससी मैनेजर व इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक बोकारो के वरीय प्रबंधक मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >