Bokaro News : पुष्पा 11 की टीम बनी विजेता

Bokaro News : जरीडीह के तांतरी उत्तरी पंचायत में आयोजित तांतरी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन.

जैनामोड़, जरीडीह के तांतरी उत्तरी पंचायत में आयोजित तांतरी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माफिया 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 56 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए पुष्पा 11 की टीम ने नौ ओवर में 57 रन बनाकर मैच जीत लिया.

मुख्य अतिथि मुखिया गिरेंद्र मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद देकर सम्मानित किया. विजेता टीम को 51,000 नकद, ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 25000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. मौके पर आयोजनकर्ता शुभम मिश्रा, चंदन मिश्रा, नामित मिश्रा, बजरंग मिश्रा उर्फ आदर्श, निलेश मिश्रा, दिवाकर, बिट्टू, आकाश, शिबू, बटेश्वर आदि शामिल थे.

हेल्थ वारियर्स की टीम बनी विजेता

पेटरवार. पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में 14 दिसंबर से चल रहे ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया. इसमें हेल्थ वारियर्स ने पेटरवार इंडियन को 60 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया. पहले खेलते हुए हेल्थ वारियस ने 197 रन बनाये. जवाब में पेटरवार इंडियन की टीम ने 137 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ द मैच अभिषेक कुमार को दिया गया. अभिषेक ने 28 गेंदों में 84 रन बनाये व गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया. वहीं कुंदन कुमार दास ने शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी करते हुए 518 रन बनाये व गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >