Bokaro News : जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी समन्वय बना करें कार्य : डीडीसी

Bokaro News : कैंप टू स्थित न्याय सदन के सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर कार्यशाला का आयोजन.

बोकारो, पंचायतीराज भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार को कैंप टू स्थित न्याय सदन के सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्घाटन उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया. उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आगामी पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 में बेहतर परिणाम लाने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह पहल ग्राम पंचायतों की क्षमता वृद्धि, सुशासन और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ जिले में बेहतर कार्य करने की बात कहीं.

प्रखंड स्तर पर विशेष प्रयास करने व महिला मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

उप विकास आयुक्त ने सभी बीडीओ व जन प्रतिनिधियों से बैंक, महिला समूह, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला समूहों को उपलब्ध फंड का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाये व यह देखा जाये कि राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में योगदान दे रही है या नहीं. उन्होंने मनरेगा के सभी पैरामीटर में जहां पिछड़ापन है, वहां सुधार के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष प्रयास करने और महिला मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर आधारित पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम में जिले के पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया. कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों को पंचायत उन्नति सूचकांक के उद्देश्यों, मापदंडों व कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही जिले के उच्च प्रदर्शन करने वाले पंचायतों एवं प्रखंडों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गयी.

अच्छे रैंक लानेवाले सम्मानित

पंचायत उन्नति सूचकांक में अच्छे रैंक लाने वाले ग्राम पंचायत हजारी, स्वांग उतरी, कोह इत्यादि पंचायत के मुखिया, संबंधित प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उप विकास ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो शफीक आलम व पंचायतीराज विभाग रांची से आये मास्टर ट्रेनर कृष्ण चौधरी ने सूचकांक से संबंधित आवश्यक जानकारी दी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मो शफीक आलम, डीपीएम अभिषेक कुमार, जिला पंचायत कार्यालय के कर्मी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >