बोकारो, होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर रखी है. हुडदंगियों व असामाजिक तत्वों के साथ-साथ शराबियों पर विशेष नजर रहेगी. आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करनेवालों से बोकारो पुलिस सख्ती से निपटेगी. इसे लेकर एसपी हरविंदर सिंह ने रोडमैप तैयार किया है. बोकारो शहरी क्षेत्र में टीम का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, चास क्षेत्र में एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह व बेरमो क्षेत्र में एसडीपीओ बीएन सिंह करेंगे. कंट्रोल रूम से लगातार एसपी श्री सिंह जानकारी लेंगे. साथ ही खुद समीक्षा करेंगे. शनिवार को विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक हुई.
सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं. गश्त को लगातार चलाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ किसी भी सूचना पर त्वरित गति से कार्रवाई करने का निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है. ताकि आमलोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.Bokaro News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Bokaro News : होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
Copied link
Bokaro News : पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी, चार मार्च को बंद रहेगी जिले की 83 सरकारी शराब दुकानें.