Bokaro News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर चंदनकियारी में रायशुमारी

Bokaro News : कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार-2025 कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने चंदनकियारी में की बैठक, बोलीं हिना कांवरे : संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी.

चंदनकियारी, कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार-2025 कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कांग्रेस ने चंदनकियारी में बोकारो जिला अध्यक्ष चयन के लिए बैठक कर रायशुमारी की. बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक सह मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक हिना लिखीराम कांवरे, प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ संजय व दयामनी बारला उपस्थित थे. हिना कांवरे ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से संगठन एवं पार्टी के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया. जिलाध्यक्ष के कार्यकाल पूरा होने के स्थिति में नया जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होगी

इसके बाद हिना कांवरे ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. राहुल गांधी का विजन हैं कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूत हो. इसी कड़ी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संगठन विस्तार के लिए आज चंदनकियारी प्रखंड से रायशुमारी शुरू की गयी है. सामाजिक, राजनीतिक के अलावा जरूरत पड़ी, तो प्रबुद्ध जनों से भी राय ली जायेगी. कहा कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होगी, जिले से छह लोगों का नाम भेजना हैं. इसमें महिला, एससी, एसटी व ओबीसी को प्राथमिकता दी जायेगी. इसके लिए एआइसीसी जिलाध्यक्षों को फाॅर्मेट उपलब्ध करा दिया गया हैं. बकायदा फॉर्म में भरकर ही प्रक्रिया में आना होगा.

पैराशूट वाला नेता को मौका नहीं मिलेगा

पैराशूट वाला नेता को मौका नहीं मिलेगा. आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड में हमारी सरकार है. इसलिए सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ आमजनों तक पहुचाएं. संगठन को मजबूत करें. पार्टी की मजबूती के लिए संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है,और कार्यकर्ता ही पार्टी व संगठन का आधार है. कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, यहां सभी कार्यकर्ताओं को अपनी राय रखने की आजादी है. मौके पर जिलाध्यक्ष उमेह प्रसाद गुप्ता, बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर दास, तूफान साहनी,बनमाली बाउरी, अमल दास, देव शर्मा, सुशील झा, मनोज कुमार,जमील अख्तर, गुणधर सिंह, कासिम काजी, मनोरंजन साहनी, रामपद दास, प्रताप शिखर समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >