Bokaro News : 24 घंटे के अंदर जन शिकायत कोषांग को जवाब दें अधिकारी : उपायुक्त

Bokaro News : जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोग, समाधान को लेकर मिला आश्वासन.

बोकारो, समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लोग उपस्थित हुए. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से सुनवाई की गयी व कई मामलों की मौके पर ही निर्णय लेकर आवेदकों को राहत दी गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण शीघ्र किया जाये. उन्होंने संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ-सीओ को जन शिकायत कोषांग द्वारा जारी पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर कोषांग को लिखित जवाब समर्पित करना सुनिश्चित कने को कहा. स्पष्ट कहा कि अनावश्यक विलंब या टालमटोल की प्रवृत्ति को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

सोनाराम मांझी की पेंशन ऑन स्पॉट स्वीकृत

इसी क्रम में चंदनकियारी प्रखंड के तेतुलिया ग्राम निवासी सोनाराम मांझी, जो कि लंबे समय से पेंशन स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे थे, का मामला उठते ही उपायुक्त के निर्देश पर संबंधित शाखा द्वारा तत्काल ऑनस्पॉट पेंशन स्वीकृत किया गया. इससे सोनाराम मांझी के चेहरे पर खुशी दिखी.

अनुसूचित जाति व कमजोर वर्गों के मामलों पर दें विशेष ध्यान

बीसीसीएल से संबंधित अनुसूचित जाति (एससी) समाज के लोगों द्वारा की गयी शिकायत पर सुनवाई के क्रम में उपायुक्त ने विशेष रूप से उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों व वंचित समुदायों से संबंधित शिकायतों के निबटारे में गंभीरता और संवेदनशीलता बरतें. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता सूची में रखा जाएं. जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, विद्युत प्रमंडल, वन प्रमंडल, भूमि पर कब्जा, पिंड्राजोरा थाना, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व संबंधित विवाद, अंचल कार्यालय चास-पेटरवार, बीएसएल, अबुआ आवास-पीएम आवास, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >