Bokaro News : सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर नौ को धरना प्रदर्शन करेगा झामुमो

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो व महानगर समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, बोले जिलाध्यक्ष : पहले सरना धर्म कोड लागू हो, फिर करायें राज्य मे जाति जनगणना.

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला व महानगर समिति की बैठक बुधवार को बोकारो परिसदन में हुई. केंद्र सरकार द्वारा सरना धर्म कोड को लागू किये बिना जाति आधारित जनगणना कराने के आदेश के विरोध में नौ मई को बोकारो जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जब तक सरना धर्म कोड लागू नहीं हो जाता, तब तक झारखंड प्रदेश में जाति जनगणना नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया.

प्रदर्शन को बनाना है ऐतिहासिक : मंटू यादव

बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि बोकारो जिले के सभी क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाना है, ताकि केंद्र सरकार को यह संदेश जाये कि सरना धर्म कोड लागू किए बिना झारखंड में जाति जनगणना कराना संभव नहीं है. श्री यादव ने कहा कि झामुमो सरना धर्म कोड आदिवासी धर्म कोड को लेकर हमेशा मुखर रही है. इसके समर्थन में लगातार आवाज उठाता रहा है.

ये थे मौजूद

मौके पर केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू, मनोहर मुर्मू, घूनु हांसदा, जिला सचिव मुकेश महतो, महानगर सचिव मदन महतो, पवन बाबू केवट, फिरदौस अंसारी, मुक्तेश्वर महतो, रामदयाल सिंह, मनोज हेंब्रम, दीपक महतो, कालीपद महतो, फैयाज खान, भोलू खान, मिथुन मंडल, महताब खान, नयर जमाल, आकाश टुडू, भागीरथ शर्मा, आलोक सिंह, लालमोहन हेंब्रम, राकेश सिन्हा, सदानंद गोप, प्रकाश महतो, दिलीप हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, ज्योति लाल सोरेन, बम पांडे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >