बोकारो, हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड से बुधवार को पुलिस ने अज्ञात युवती का शव बरामद किया. उम्र 25 से 28 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. युवती की शरीर पर लाल रंग की लेगिंग्स व काला चितकबरा रंग की कुर्ती है. गले में एक इयर फोन लिपटा हुआ मिला.
इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया में शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है. थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. हरला पुलिस ने आसपास के सभी थाना से संपर्क कर लापता युवती की सूची मांगी है, ताकि उनके परिजनों के जरिये पहचान की जा सके. फिलहाल शव को संदेहास्पद मान कर तहकीकात शुरू कर दी गयी है. शव की पहचान के बाद ही जांच के बाद पता चलेगा कि हत्या हुई है या युवती ने आत्महत्या की है.दुकान में लगी आग, बाइक सहित कई सामान जलकर राख
पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड़ के समीप शंकर ऑटो गैरेज नामक दुकान में मंगलवार की देर रात आग लग गयी. इसमें छह पुरानी बाइक सहित कई सामान जलकर राख हो गये. मालिक हराधन महतो ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर केलियाडाबर चला गया. मकान मालिक ने बुधवार की सुबह आठ बजे कॉल कर सूचना दी गयी कि तुम्हारी दुकान से धुआं उठ रहा है. सुबह नौ बजे पहुंचा व दुकान का शटर खोला, तो देखा कि सारा सामान जल रहा था. हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे व पानी लाकर बुझाने का प्रयास करने लगे. किसी तरह आग तो बुझ गयी, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. दुकानदार द्वारा पिंड्राजोरा थाना में आवेदन दिया गया है. इसमें अगलगी से तीन लाख 50 हजार का सामान जलने का उल्लेख किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
