Bokaro News : जनसुनवाई में मुखिया, सचिव व रोजगार सेवक रहे अनुपस्थित, जतायी नाराजगी

Bokaro News : चंदनकियारी प्रखंड सभागार में मनरेगा योजनाओं को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन, वित्तीय वर्ष 2021-22 व 22-23 के तहत संचालित योजनाओं की हुई जनसुनवाई

चंदनकियारी, चंदनकियारी प्रखंड सभागार में बुधवार को मनरेगा योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण का जनसुनवाई आयाेजित की गयी. वित्तीय वर्ष 2021-22 व 22-23 के तहत संचालित योजनाओं की जनसुनवाई हुई. इस दौरान ना मुखिया उपस्थित हुए ना ही पंचायत सचिव. कई रोजगार सेवक भी नहीं पहुंचे. जूरी सदस्यों ने इस पर नाराजगी जाहिर की. सुनवाई में दो जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक पंचायत में चली पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के मामलों का अनुपालन कराया गया और कुछ मामलों के लिए समय दिया गया. मनरेगा में कई गड़बड़ी सामने आयी थी. पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित सदस्यों ने योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले संबंधित लोगों पर अर्थ दंड, अधिक निकासी की राशि वापसी का फैसला सुनाया था. प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आड़ीता पंचायत में संचालित योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से अर्थ दंड के तौर पर 420 रुपये भुगतान का अनुपालन कराया गया. वहीं इसी पंचायत से कार्य से अधिक निकासी के मामले में 9200 रुपया राशि वापसी कराया गया. साथ ही अधूरा कार्य के लिए और समय दिया गया. दामुडीह पंचायत में योजनाओं में गड़बड़ी के लिए 230 रुपये अर्थ दंड लिया गया. साथ ही पंचायत में संचालित कई योजनाएं जैसे कूप निर्माण, डोभा, शेड निर्माण कार्य जो अधूरा है, इसके लिए कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया. शेष मामलों को जिला स्तरीय जनसुनवाई में अग्रसर किया गया. प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित जूरी सदस्यों के तौर पर प्रखंड प्रमुख निबारन सिंह चौधरी, जिला परिषद सदस्य उत्तम दास, मनरेगा लोकपाल भूपेंद्र श्रीवास्तव, अंकेक्षण दल से कुलदीप मिश्रा, रूबी कुमारी, बीपीएम प्रभात कुमार वहीं मनरेगा बीपीओ राकेश कुमार, सहायक अभियंता सूरज कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >