Bokaro News : सीबीएसइ नेशनल जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

Bokaro News : एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य पदक पर जमाया कब्जा.

बोकारो, सीबीएसइ की ओर से राजस्थान के कमीनपुरा में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को एसजीएफआइ खेल में झारखंड की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा.बुधवार को प्रधानाध्यापक फादर डाॅ जोशी वर्गीस ने बताया कि अंडर 14 में अंशु कुमार, अंडर 17 में राजवीर सिंह व अंडर 19 वर्ग में जयंत कुमार ने स्वर्ण पदक, अंडर 11 में गौरव कुमार ने रजत, अंडर 17 में सिद्धार्थ कुमार व अंडर 19 में आकृति कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किये. अंडर 11 में सक्षम कुमार सिंह, अंडर 14 में प्रियदर्शिनी सिंह, अंडर 17 में कुमारी अदिति व अंडर 19 में शशांक शेखर व ऋतुराज ने कांस्य पदक हासिल किये. मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसफ, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, खेल शिक्षक राजीव कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

पेंटीकॉस्टल स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह आयोजित

बोकारो, दी पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल सेक्टर-12 में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचारों और संदेशों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. प्रधानाचार्य डॉ करुणा प्रसाद ने छात्रों को भावनात्मक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य निरंतर ध्यान, प्रेम और सौहार्दपूर्ण बातचीत का हकदार है. वहीं, निरुपमा (टीजीटी विज्ञान), विभा मिश्रा व अनिल मोहन ठाकुर (पीजीटी-रसायन विज्ञान) ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >