बोकारो, एसपी हरविंदर सिंह ने सोमवार को बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह से थाना द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी ली. दैनिक पंजिका का निरीक्षण किया. कई तरह के दिशा-निर्देश दिये. एसपी श्री सिंह ने कहा कि थाना आने वाले हर फरियादी की बात को सुने. उनकी पीड़ा को समझते हुए समस्या का समाधान करें. फरियादी परेशानी की स्थिति में ही थाना की शरण में आते हैं.
इसके अलावे एसपी ने क्षेत्र में गश्ती की स्थिति का जायजा लिया. क्षेत्र में गश्ती को बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनाये रखने व समय पर केस के निष्पादन की बात कही. मौके पर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.Bokaro News: थाना आनेवाले हर फरियादी की बात को सुने व समाधान करें : एसपी

Bokaro News: थाना आनेवाले हर फरियादी की बात को सुने व समाधान करें : एसपी
Copied link
Bokaro News: एसपी ने किया बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण, क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनाये रखने व समय पर केस के निष्पादन की बात कही.