Bokaro News : नियमों की जानकारी कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता के लिए अहम : राजश्री

Bokaro News : बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत ‘टाइप ऑफ पेनल्टी’ विषय पर सत्र आयोजित, उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत पेनल्टी के बारे में अवगत कराना.

बोकारो, बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के अंतर्गत निवारक सतर्कता पर चल रहे तीन माह के अभियान के क्रम में ‘टाइप ऑफ पेनाल्टी’ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के समिति कक्ष में शुक्रवार को किया गया. अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी. सत्र का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पेनाल्टी के बारे में अवगत कराना था. सुश्री राजश्री ने सीडीए नियमावली व स्थायी आदेशों के अंतर्गत पेनल्टी प्रावधानों की गहन समझ की आवश्यकता पर बल दिया. कहा कि इन नियमों की जानकारी कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही व संगठनात्मक अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. संचालन मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ ज्ञानेश झा ने किया. उन्होंने लघु व प्रमुख पेनल्टी, उनकी धाराओं व दंडात्मक प्रावधानों के वित्तीय प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की. इंटरैक्टिव सत्र के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गैर-संकार्य क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे. परियोजना, सामग्री प्रबंधन, वित्त एवं लेखा, माइंस व मानव संसाधन विभागों के कुल 33 अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

एसएमएस-II एंड सीसीएस कॉम्प्लेक्स में औद्योगिक सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक

बोकारो, बीएसएल के एसएमएस-II एंड सीसीएस कॉम्प्लेक्स में औद्योगिक सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य ) प्रिय रंजन थे. सुरक्षा शपथ के बाद नुक्कड़ नाटक में एसके सिंह, बिश्वजीत मोहंती व दीपक कुमार के टीम के सदस्यों द्वारा सुरक्षा जागरूकता, सुरक्षित कार्य प्रथाओं के पालन व सुरक्षित कार्य वातावरण बनाये रखने में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया. नुक्कड़ नाटक का संचालन विभाग के डीएसओ एसएस एक्का महाप्रबंधक (एसएमएस-II एंड सीसीएस) एसएल गुप्ता व आरएल गोंड ने किया. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (इस्पात) अरबिंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-II एंड सीसीएस) राजीव कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बिपिन कुमार सरतापे के साथ विभाग के वरीय अधिकारी, कर्मचारी व संविदा कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >