Bokaro News : कसमार : कुएं में गिरा हिरण, ग्रामीणों व वन विभाग ने बचायी जान

Bokaro News : वन क्षेत्र कार्यालय पेटरवार में हो रही प्राथमिक देखभाल, पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत बगदा पंचायत के लोधकियारी जंगल से भटक कर एक हिरण गांव में पहुंच गया. ग्रामीणों को देखकर हिरण ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह एक गहरे कुएं में गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो और अन्य ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही विभाग के प्रभारी वनपाल मो तौहीद अंसारी, सुरेश टुडू और देवनाथ महतो मौके पर पहुंचे. इसके बाद वनकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद हिरण को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला. बचाये जाने के बाद हिरण को प्राथमिक देखभाल के लिए वन क्षेत्र कार्यालय, पेटरवार ले जाया गया. ग्रामीणों के सहयोग से यह बचाव अभियान पूरी तरह सफल रहा. इस दौरान किशून महतो, परमेश्वर महतो, राजेश महतो, दशरथ महतो, राम महतो, किष्टो महतो, हरीहर महतो, बंशी महतो समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सक्रिय रूप से मदद की. वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल वन्यजीवों की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव और प्रकृति के बीच सह-अस्तित्व की मिसाल भी पेश करते हैं. प्रभारी वनपाल मो तौहिद अंसारी ने कहा कि हिरण को सुरक्षित पेटरवार वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया है. उसे हल्की चोटें आई हैं और उपचार जारी है. पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद उसे घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >