Bokaro News : झारखंड प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए देश के मानचित्र पर हो रहा है सुशोभित : योगेंद्र प्रसाद

Bokaro News : सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन में मंत्री ने किया ध्वजारोहण, 11 प्लाटून ने किया परेड, विभिन्न विभागों ने निकाली झांकी.

बोकारो, बोकारो जिले में सोमवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन, सेक्टर 12 में हुआ. पेयजल, स्वच्छता व उत्पाद- मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण किया. तिरंगे का सलामी दी. विभिन्न प्लाटूनों के परेड का निरीक्षण किया. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि देश विकास की उचांइयों को छू रहा है, वहीं झारखंड प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए देश के मानचित्र पर सुशोभित हो रहा है. राज्य सरकार की संचालित विकास योजनाओं ने राज्य की तस्वीर बदली है. आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बोकारो जिले में उक्त कार्यक्रम के तहत 46,357 आवेदन मिले. 40419 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया. जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जिला मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालय में जनसमस्या समाधान के लिए हम आपको सुनते हैं… कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के तहत 03 लाख 55 हजार 136 को लाभ मिल रहा है. दिसंबर में इसके तहत 738 करोड़ 53 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान हुआ है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 33347, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 1019, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना में 740 को लाभ मिल रहा है. मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में 151453, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना में 29559 व मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना अंतर्गत 150 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गयी है.

गोमिया बना राज्य का पहला बाल-विवाह मुक्त प्रखंड

मंत्री ने बताया कि राज्य को बाल-विवाह मुक्त प्रखंड बनाने की दिशा में कार्य किया जाये. गोमिया प्रखंड ने राज्य का पहला बाल-विवाह मुक्त प्रखंड का दर्जा प्राप्त किया है. मंत्री ने शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास शाखा, मनरेगा, खेलकूद, पशुपालन, राजस्व, कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन, सीएसआर, श्रम नियोजन समेत सभी विभाग की उपलब्धि के बारे में बताया.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित

सीआइएसएफ, जैप-04, जिला पुलिस बल (महिला व पुरुष), गृह रक्षक बल, चौकीदार (पुरुष व महिला), एनसीसी (बालक-बालिका), रामरुद्र सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय-चास, दी पेंटीकोस्टल एसेंबली स्कूल के प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास – चंदनकियारी की छात्राओं ने बैंड डिस्पले किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले चौकीदार पुरुष, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चास व जिला बल महिला की अगुवाई कर रहे प्लाटून कमांडर को सम्मानित किया गया.

विभिन्न विभागों ने प्रदर्शित की झांकी, पीआरडी रहा प्रथम

चास नगर निगम चास, कृषि विभाग, गव्य -पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभा, मत्स्य विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जेएसएलपीएस, परिवहन विभाग, अग्निशमन सेवा, भूमि संरक्षण सर्वेक्षण विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जिला गंगा समिति, जिला समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने संचालित योजना व उपलब्धियों की झांकी निकाली. प्रथम स्थान सूचना-जनसंपर्क विभाग, जिला गंगा समिति व परिवहन विभाग को मिला. दूसरा स्थान शिक्षा, आपूर्ति व मत्स्य विभाग को मिला. तीसरा स्थान समाज कल्याण विभाग व जेएसएलपीएस को मिला. बेहतर कार्य करन वाले सेविका – सहायिका, खिलाड़ियों, चिकित्सक, आशा दीदी, बहादुर बच्चों आदि को सम्मानित किया गया. 05 झारखंड आंदोलनकारियों को सांकेतिक रूप से सम्मानित किया गया.

उपायुक्त ने आवासीय कार्यालय व समाहरणालय परिसर में किया ध्वजारोहण

डीसी अजयनाथ झा ने आवासीय कार्यालय-समाहरणालय परिसर व रेड क्राॅस भवन में ध्वजारोहण किया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने आवासीय परिसर में, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कार्यालय परिसर में, चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने गोपनीय कार्यालय परिसर – अनुमंडल कार्यालय चास- बाजार समिति चास में, एनडीसी प्रभाष दत्ता ने बोकारो परिसदन परिसर व डीपीआरओ रवि कुमार ने सूचना भवन कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >