बोकारो, जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर नाै में बुधवार को कार्यकारिणी व शाखा पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता महामंत्री बीके चौधरी ने की. बोनस सहित 21 सूत्री मांगों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि कर्मियों के अथक परिश्रम से प्लांट मुनाफा छोड़कर कभी घाटा में नहीं रहता. बावजूद इस्पात कर्मियों व ठेका कर्मियों के लंबित मांगों पर प्रबंधन और एनजेसीएस की मानसिकता मजदूर विरोधी रही है. कहा कि 19 सितंबर को दोपहर एक बजे प्लांट गोलचक्कर पर प्रदर्शन के माध्यम से दुर्गा पूजा से पूर्व इस्पात कर्मियों को कम से कम 50000 रुपये बोनस, ठेका कर्मियों को प्रोफिट लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत कम से कम 20000 रुपये, यूनियन का चुनाव, 39 माह का बकाया एरियर, हवाई अड्डा का नाम शिबू सोरेन रखने के लिए केंद्र को सुझाव भेजने सहित अन्य मांग पत्र सौंपा जायेगा. मौके पर संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, एसके सिंह, अनिल कुमार, सीके एस मुंडा, रौशन कुमार, रमा रवानी, आई अहमद, आरआर सोरेन, जेएल चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
