Bokaro News : चास गुरुद्वारा पहुंची जागृति यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Bokaro News : श्री गुरु तेग बहादुर की 350 वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में पटना से निकली है यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका.

चास, सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहीदी के 350 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर पटना साहिब से निकली जागृति यात्रा विभिन्न जगह होते हुए शुक्रवार की देर शाम चास गुरुद्वारा पहुंची. यात्रा का सिख समाज के लोगों ने जैनामोड़ व चास आइटीआइ मोड़ के पास भव्य रूप से स्वागत किया. पटना से आये गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह व उनकी टीम इस यात्रा की अगुवाई कर रहे थे. संगत गुरु तेग बहादुर साहिब की जीवनी के बारे में बता रहे थे. चास गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरु घर के वजीर गुरप्रीत सिंह ने नगर के सुख समृद्धि की अरदास की. नगर कीर्तन को चास बोकारो की संगत ने मिल कर स्वागत किया, इस नगर कीर्तन के दर्शन करने के लिए चास-बोकारो की संगत में बहुत उत्साह था. फूलों की वर्षा व नगर कीर्तन के साथ जागृति यात्रा को चास गुरुद्वारा में प्रवेश कराया. नगर कीर्तन में सिख समाज के साथ-साथ अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी शामिल हुए. हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका. उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा परिसर में लंगर भी चखा. मौके पर चास गुरुद्वारा के प्रबंधक हरपाल सिंह, बोकारो गुरुद्वारा के प्रबंधक सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, मनदीप सिंह, रवींद्र सिंह, जसमीत सिंह, साहिब सिंह, हरबंस सिंह सलूजा, जसबीर कौर, इंदरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह, उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह, सरवन सिंह, वीर सिंह सहित गुरु की प्यारी संगत शामिल थी. विधायक श्वेता सिंह व एसपी हरविंदर सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति चास गुरुद्वारा पहुंच गुरु ग्रंथ साहिब में माथा टेका. वहीं डाक बम सेवा समिति की ओर से जोधाडीह मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >