Bokaro News: हमारी मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं : संघ

Bokaro News: आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का डीसी कार्यालय के समीप दो दिवसीय धरना शुरू, कहा : हम अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे.

बोकारो, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को कैंप दो स्थित डीसी कार्यालय के समीप दो दिवसीय धरना की शुरुआत की गयी. अध्यक्षता विमला देवी व संचालन रजिया सुल्ताना, कुमकुम व नजीमा खातून ने किया. कहा कि हमारी मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है. हम अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष करते रहेंगे. संघ ने आठ सूत्री मांगों को लेकर दो दिनों तक जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है. सरकार के विभाग द्वारा जारी सेवा शर्त नियमावली की अधिसूचना 2238 व 2239 (30 सितंबर 2022) में आंशिक संशोधन के लिए पूर्व समर्पित आवेदन पर विचार हो. कहा कि पारा शिक्षकों के समान मानदेय व वेतनमान के साथ सभी सुविधाएं प्रदान की जाये. सेवानिवृत्ति के बाद सेविका को 10 लाख व सहायिका को पांच लाख एकमुश्त भुगतान किया जाये. इसके साथ ही मानदेय का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में भुगतान की स्वीकृति दी जाये. मानदेय विसंगति को दूर किया जाये, विभागीय कार्य के लिए एंड्राइड मोबाइल टैब रिचार्ज सहित आपूर्ति की जाये, पोषाहार राशि बाजार दर पर मिले या पोषाहार विभाग द्वारा आपूर्ति की जाये. धरना में अनिता देवी, सत्यवती देवी, चपला, उषा देवी, नजमा खातून, जैस्मिन, ममता सहित सभी प्रखंड की सेविका व सहायिका शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >