Bokaro News : जीजीपीएस बोकारो का मॉडल यूनाइटेड नेशंस व सांसद खेल महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन

Bokaro News : मॉडल यूनाइटेड नेशंस में अश्मित नारायण झा को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड, श्रेय दय को वर्बल मेंशन व सिदरा परवीन को ऑनरेबल मेंशन, सांसद खेल महोत्सव में अंडर-14 वर्ग में अशद जिया प्रथम, आर्यन को द्वितीय स्थान.

बोकारो, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों ने मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 व सांसद खेल महोत्सव-2025 में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. मॉडल यूनाइटेड नेशंस में अश्मित नारायण झा को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड, श्रेय दय को वर्बल मेंशन व सिदरा परवीन को ऑनरेबल मेंशन मिला. वहीं, सांसद खेल महोत्सव में अंडर-14 वर्ग में अशद जिया प्रथम व आर्यन ने द्वितीय स्थान हासिल किया. प्राचार्य अभिषेक कुमार ने मंगलवार को विद्यार्थियों को सम्मानित किया. डीपीएस बोकारो में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 में जीजीपीएस ने एक प्रमुख पुरस्कार के साथ तीन विशेष सम्मान प्राप्त कर किया. अश्मित नारायण झा (कक्षा 11 एम) को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. श्रेय दय (कक्षा 11ई) को वर्बल मेंशन प्राप्त हुआ. सिदरा परवीन (कक्षा 9ए) ने ऑनरेबल मेंशन अर्जित किया. दीपिका सिंह (कक्षा 11एम), साची प्रिया, परिनिता (कक्षा 11ई), मेघा (कक्षा 9डी), प्रज्ञा ने भी मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 में प्रतिभा दिखायी. सांसद खेल महोत्सव-2025 में अंडर-14 वर्ग में अशद जिया ने प्रथम स्थान व आर्यन ने द्वितीय स्थान हासिल किया. खुशबू कुमारी (कक्षा 4/जी) ने अंडर–14 वर्ग में प्रथम स्थान, सीमा मुर्मू (कक्षा 5/आई) ने अंडर–14 वर्ग में प्रथम स्थान, मयंक ने अंडर-14 में प्रथम स्थान (विजेता) व ऋषभ राज ने द्वितीय स्थान (उपविजेता) हासिल किया. अभिषेक कुमार, प्राचार्य-जीजीपीएस बोकारो, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक तरसेम सिंह (अध्यक्ष, जीजीइएस) व एसपी सिंह (सचिव, जीजीईएस) ने प्रतिभागियों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >