Bokaro News: डीपीएस चास में 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह

Bokaro News: 11वीं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से मोहा मन, अधिकारियों ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का मनोबल.

बोकारो, डीपीएस चास में मंगलवार को कक्षा12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से मन मोह लिया. इस दौरान मास्टर डीपीएस हर्ष कुमार, मिस डीपीएस- सौम्या कुमारी, मास्टर पोपुलर- सूरजनंदन प्रसाद सुधांशु और उत्पल कुमार, मिस पॉपुलर- ज्योत्स्ना राज, मास्टर वर्सटाइल- अमन कुमार, मिस वर्सटाइल- आकांक्षा सिन्हा, मास्टर सिंसियर- शुभ राज, मिस सिंसियर- रोहिणी सिंह, मास्टर स्टाइल आइकॉन-आदित्य कश्यप, मिस स्टाइल आइकॉन- तन्नुश्री व शानवी शर्मा डीपीएस बनाये गये.

सदैव ईमानदारी, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें : डॉ हेमलता

विद्यालय की चीफ मेंटर डॉ हेमलता एस मोहन ने विद्यार्थियों को सदैव ईमानदारी, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दीं. विद्यालय के प्रो वाइस चेयर मैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि जहां भी रहें, सीखते रहें और आगे बढ़ते रहें. सभ्यता व संस्कृति के साथ सफलता पायें. निदेशिका/प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन-पथ पर मूल्य, साहस व आत्मबल के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. डीएस मेमोरियल सोसाइटी चास के सचिव सुरेश अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान का नाम सदैव गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >