Bokaro News: काशीटांड में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

Bokaro News: गोमिया प्रखंड अंतर्गत जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र के काशीटांड में आज बुधवार की अहले सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच पिछले कई घंटों से मुठभेड़ जारी है. एक जवान के घायल होने की सूचना है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है.

Bokaro News | रंजीत कुमार: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र के काशीटांड में आज बुधवार की अहले सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच पिछले कई घंटों से मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान के घायल होने की सूचना है. पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ मुठभेड़ का जवाब दे रही है. दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. जानकारी के अनुसार नक्सल कमांडर उर्फ बीरसेन के दस्ते के साथ पुलिस बलों की मुठभेड़ हुई है.

एसपी हरविंदर सिंह ने दी जानकारी

इस संबंध में बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है. जवान के घायल होने की सूचना नहीं है. सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ स्थल के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा बल के जवानों ने घेराबंदी कर रखा है.

काशी टांड गांव के ग्रामीण

21 अप्रैल को हुई थी मुठभेड़

मालूम हो इससे पहले 21 अप्रैल 2025 में लुगू पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली विवेक दा सहित टॉप लेवल के आठ नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया था. इसके बाद 16 जुलाई को नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति क्षेत्र में दर्ज कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >