Bokaro News : महिलाओं का सशक्तीकरण ही समाज की प्रगति की कुंजी : डॉ लंबोदर

Bokaro News : कसमार प्रखंड के मंजूरा में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा आयाेजित, एक वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया.

कसमार, कसमार प्रखंड के मंजूरा में सोमवार को आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा हुई. मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना समाज और देश की प्रगति की दिशा में अहम कदम है. उन्होंने कहा कि तत्कालीन पंचायती राज मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के प्रयास से शुरू हुई संजीवनी जैसी पहल आज बृहद रूप लेकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सफल हो रही है. डॉ लंबोदर ने कहा कि एक समय था, जब स्वयंसेवी संगठनों के पास बैठक करने के लिए अपना कार्यालय भवन तक नहीं था. लेकिन दीदी लोगों के आग्रह के बाद उन्होंने इस दिशा में पहल की. उसके परिणामस्वरूप आज कसमार, पेटरवार और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के हर सीएलएफ को अपना कार्यालय भवन समर्पित किया गया है. यह उपलब्धि महिलाओं की संगठित शक्ति और सरकार-संगठन के सहयोग का परिणाम है. आम सभा में संगठन के पिछले एक वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर हो चुकी हैं. आवश्यकता पड़ने पर वे सूदखोरों से कर्ज लेने की बजाय आपस में ही सहयोग से अपनी जरूरतें पूरी कर रही हैं. मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, बीपीएम मनोज कुमार, यशोदा देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >