Bokaro News: समाज की कुरीतियों को दूर करने पर जोर

Bokaro News: धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज का 33 वां वार्षिक अधिवेशन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित.

जैनामोड़, धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज का 33 वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को जोन-5 के कटका गांव में आयोजित किया गया. ध्वजारोहण कर अधिवेशन की शुरुआत हुई. यूजीसी का मुद्दा उठा और इस रेगुलेशन को वापस लेने की मांग की गयी. महामंत्री शिरीष सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन व सभी जोन के अध्यक्ष ने उपलब्धि का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जन्मजेय सिंह ने कहा कि समाज एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. समाज में अन्य जो कुरीतियां है, उसे एकजुट होकर दूर किया जायेगा. धनबाद की जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने यूजीसी पर कहा कि पहले से ही पीड़ित लोगों को अब बच्चों के माध्यम से प्रताड़ना का शिकार होना होगा. अब अपने बच्चों के लिए सोचना होगा. हमें एकजुटता बनानी होगी. कमजोर कड़ी को मजबूत करना होगा. मर्यादा के साथ अगर रह रहे हैं, तो वह हमारे पूर्वजों की देन है. समय आ गया है अपने और समाज के बारे में सोचना होगा. उन्होंने सामूहिक विवाह का प्रस्ताव भी दिया. संचालन पूर्व महामंत्री शंकर दयाल देव ने किया. इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. दिवंगत पदाधिकारियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी. ग्रामीण कमेटी ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में दोनों जिलों के 58 गांवों के लोग शामिल हुए. सभा में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह, रामचरित्र सिंह, जगतपति सिंह, रघुनाथ सिंह, गोपाल सिंह, धरणीधर सिंह, दुनियालाल सिंह, रामविलास सिंह, चंद्रिका सिंह, पशुपति नाथ देव, दीनानाथ सिंह, निमाई सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, सियाराम सिंह, निपु सिंह, सूचिन सिंह, अतुल प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, जीतलाल सिंह, सूर्यनारायण सिंह, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप सिंह, कामदेव सिंह, महेश सिंह, हेमा सिंह, गौतम सिंह, परमेंद्र सिंह, प्रभाष सिंह, मानिक सिंह, रामबालक सिंह, काली सिंह, शिव प्रसाद सिंह, विकासे सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण कमेटी के सदस्य मौजद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >