Bokaro News : बेहतर भविष्य की राह तय करेगी शिक्षा : प्राचार्य

Bokaro News : संत जेवियर्स स्कूल में 12 वीं के विद्यार्थियों की विदाई, मास्टर जेवियर श्रेयस आदित्य व मिस जेवियर कुहू अग्रवाल बनीं.

बोकारो, सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स स्कूल में शनिवार को 12 वीं (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. उद्घाटन प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे, उप प्राचार्य देबाशीष गुप्ता, शिक्षक तपन आदित्य, निवर्तमान कैप्टन श्रेयस आदित्य, उप कैप्टन अंश जॉय ने संयुक्त रूप से किया. प्राचार्य ने कहा कि अब तक की शिक्षा आपके बेहतर भविष्य की राह तय करेगी. विदाई का हर पल भावुक होता है. प्राचार्य ने कहा कि हर वक्त स्कूल का संदेश ‘रूपांतरीकरणीयम्’ (परिवर्तन) को सदैव याद रखें. स्कूल के भौतिकी शिक्षक तपन को 24 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. इससे पूर्व 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण गीत व रंगारंग प्रस्तुति से विदाई समारोह को यादगार बना दिया. मास्टर जेवियर श्रेयस आदित्य व मिस जेवियर कुहू अग्रवाल बनीं. मौके पर फादर मनोज, फादर निर्मल, सिस्टर सुनीता, दीपक चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >