Bokaro News : संगठन की मजबूती में जिलाध्यक्ष की अहम भूमिका : हिना कांवरे

Bokaro News : जैनामोड़ में जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन कार्यक्रम, नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलकर व लिखित रूप से जानकारी लीं गयीं.

जैनामोड़, जैनामोड़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक सह मध्य प्रदेश की पूर्व विधायक हिना लिखीराम कांवरे, प्रदेश पर्यवेक्षक स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, प्रदेश पर्यवेक्षक दयामणि बारला व डॉ संजय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंजूर अंसारी थे.

इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक हिना कांवरे ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में जिला अध्यक्ष की अहम भूमिका होती है. जिसके चयन के लिए अपने सहयोगी पर्यवेक्षकों के साथ सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड नगर का भ्रमण कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर मौखिक एवं लिखित रूप से जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट आलाकमान के समक्ष प्रस्तुत करूंगी, जिसमें सभी तरह के निर्देशानुसार कार्य करूंगी. पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार यह आयाेजन हो रहा है.

निष्पक्ष तरीके से होगा जिला अध्यक्ष का चयन : डॉ इरफान

मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के संगठन मजबूत करने को लेकर निष्पक्ष तरीके से जिला अध्यक्ष का चयन किया जायेगा. जिला अध्यक्ष के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, पूर्व उम्मीदवार लोकसभा व विधानसभा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रखंड नगर अध्यक्ष, प्रखंड नगर पर्यवेक्षक, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, सहित प्रबुद्ध कांग्रेसजनों से मिलकर व लिखित रूप से जानकारी लीं गयीं.

ये थे मौजूद

मौके पर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, सुशील कुमार झा, नारायण सिंह चौधरी, निवारण तिवारी, घनश्याम नारायण, इंद्रदेव पासवान, अशोक मिश्रा, जवाहर लाल महथा, मृत्युंजय शर्मा, कमरुल हसन, जितेंद्र यादव, बनमाली बाउरी, हाजी अब्दुल मालिक, सतेंद्र यादव, अमल दास, शिबू यादव, उत्तम सिंह, खुर्शीद आलम, देवाशीष मंडल, जलेश्वर दास, तुलसी महतो, गौरव राय, मुख्तार अंसारी, हस्नुला अंसारी, छेदी ननिया, अशोक मंडल, रमेश महारज, प्रभु दयाल सिंह, इमरान अंसारी, अरविंद ठाकुर, पूनम यादव, आशा देवी, नेहा यादव, शहीद रजा, मो रफीक, बिनोद महतो, राजेश सिंह, आयुष माथुर आने कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >