Bokaro News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुशासन अनिवार्य, अनुपालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

Bokaro News : जिले में विभिन्न जगहों पर हो रहे सांस्कृतिक व डांडिया कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने दिशा-निर्देश जारी किया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया के आयोजन के लिए अनुमंडल स्तर से अनुमति प्रदान की गयी है.

बोकारो, जिले में विभिन्न जगहों पर हो रहे सांस्कृतिक व डांडिया कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किया है. डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व डांडिया के आयोजन के लिए अनुमंडल स्तर से अनुमति प्रदान की गयी है. इन कार्यक्रमों की अनुमति केवल सांस्कृतिक व सामाजिक उद्देश्य के लिए दी गयी है. उपायुक्त ने कहा कि अनुमति का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का स्वरूप शालीन, औदात्यपूर्ण व सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला होना चाहिए. डीसी ने कहा कि यदि किसी भी कार्यक्रम में आयोजक अनुमति प्राप्त उद्देश्यों के अनुरूप आचरण नहीं करते. अनुचित व औदात्यहीन प्रदर्शन करते हैं, तो यह न केवल जिले की छवि धूमिल करेगा बल्कि आम नागरिकों की भावनाओं को भी आहत करेगा. उपायुक्त ने चास व बेरमो (तेनुघाट) अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी आयोजन निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप ही संपन्न हों. यदि आयोजकों द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जाता है, तो त्वरित जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >