Bokaro News : उपायुक्त ने आम बागवानी व मनरेगा पार्क का किया निरीक्षण

Bokaro News : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के भदवा जारा नामक स्थान पर बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत लाभुकों के 56 एकड़ बंजर भूमि पर हो रही आम बागवानी.

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के भदवा जारा नामक स्थान पर बिरसा मुंडा आम बागवानी के तहत लाभुकों के 56 एकड़ बंजर भूमि पर लगाये आम बागवानी और मनरेगा पार्क का निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया. अधिकारियों ने भदवा जारा में आय वृद्धि को लेकर आम बागवानी सहित मनरेगा पार्क में तालाब, कुंआ, अमृत सरोवर, डोभा, जलकुंड, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से बातचीत भी की. अधिकारियों ने विभिन्न किस्मों के आम के पौधे, आंतरिक कच्ची सड़कों का निर्माण, वर्मी कंपोस्ट यूनिट्स की स्थापना, मिश्रित कृषि कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लाभुकों को उचित दिशा-निर्देश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >