Bokaro News : ठेका मजदूरों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Bokaro News : बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के बैनर तले आवाज की बुलंद, बीएसएल के पास सेक्शन पर जताया विरोध.

बोकारो, बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) के बैनर तले सोमवार को ठेका मजदूरों ने बीएसएल के पास सेक्शन पर प्रदर्शन कर काम पर वापस करने की अपनी मांगों को बुलंद किया. यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि आइएमएफ प्रबंधन ने वर्षों से कार्यरत इंगोट मोल्ड फाउंड्री के ठेका मजदूरों को काम से बैठा दिया है, गलत है. श्री सिंह ने कहा कि 24 जुलाई तक का टेंडर रहते हुए 30 जून को 20 व 24 जुलाई को 29 मजदूरों को काम से बैठा देने के कारण उनके सामने रोजी रोटी की समस्या आन पड़ी है. मौके पर प्राण सिंह, मोइन आलम, सहदेव, अजय चौधरी, सकलदेव, सनातन, सुजीत, मंजूर अंसारी, राजेस सिंह, प्रमोद सिंह, बुद्धेश्वर, रंजीत महतो, सूरज, अजय,आनंद, दिलीप राय, राम प्रसाद, पावन महतो, परितोष सिंह, दशरथ महतो,राजन साव,गोविन्द महतो, बासुदेव रजवार, शानटी राममहतो, प्रफुल्ल महतो, राय प्रसाद रजवार, शफीक अंसारी, मिथलेश, रावान मांझी, गोबिंद साव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >