Bokaro News : नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज की दादी आई है...

Bokaro News : मारवाड़ी पंचायत चास की ओर से आयोजित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी जी के भादो महोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन.

चास, मारवाड़ी पंचायत चास की ओर से आयोजित लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी जी का 50 वां भादो महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रातः मंगला आरती व मावस की धोक के साथ शुरू हुआ. दादी जी का अलौकिक शृंगार कराया गया. रात्रि में ज्योत एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. कोलकाता की भजन गायिका मोहिनी केडिया, रायपुर के गायक अमन अग्रवाल और सरायकेला के गायक शिवम चौधरी भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी. झुंझुनू वाली माता की जय, राणी सती दादी की जय, नारायणी माता की जय के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. गायकों द्वारा प्रस्तुत नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज की दादी आई है, भक्तों पर कृपा करती है झुंझुनू वाली वाली मां मेरी, दादी नाचन दे आयो भादो का त्योहार, दादी दादी बोल दादी सुन लेसी.. जैसे भक्ति गीतों पर मारवाड़ी समाज के लोग खूब झूमे और नृत्य किए. श्री रानी सती दादी जी और श्री श्याम भगवान के भजनों पर मारवाड़ी समाज के लोग खूब झूमे.

प्रसाद का वितरण

आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. 23 अगस्त को सुबह मंगला आरती, मावस की धोक, प्रसाद वितरण व पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. महोत्सव को सफल बनाने में मारवाड़ी पंचायत चास, मारवाड़ी सम्मेलन चास बोकारो, मारवाड़ी महिला समिति, श्याम दीवाने , मारवाड़ी युवा मंच उड़ान शाखा, मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य समर्पण भाव से लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >