Bokaro News : सीटेट : पहले दिन 3372 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 347 रहे अनुपस्थित

Bokaro News : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) बोकारो में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई.

बोकारो, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) शनिवार को बोकारो में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. निर्धारित 10 केंद्रों पर पहले दिन 3372 अभ्यर्थी शामिल हुए. पंजीकृत 3719 में से 347 अनुपस्थित रहे. पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12 तक पेपर 2 की परीक्षा हुई.

डीपीएस बोकारो स्थित परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 480 में 442 उपस्थित व 38 अनुपस्थित रहे. चिन्मय विद्यालय में 540 में से 498 उपस्थित और 42 अनुपस्थित, डीएवी चार में 540 में से 493 उपस्थित व 47 अनुपस्थित, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल पांच में 540 में से 472 उपस्थित व 68 अनुपस्थित, एमजीएम स्कूल चार में 540 में से 493 परीक्षार्थी उपस्थित, तो 47 अनुपस्थित रहे. क्रिसेंट पब्लिक स्कूल छह में 480 में 435 उपस्थित और 45 अनुपस्थित रहे. डीएवी छह में 480 में से 430 उपस्थित व 50 अनुपस्थित और गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्क���ल चास में पंजीकृत 119 में से 109 कैंडिडेट उपस्थित व 10 अनुपस्थित रहे. दो अन्य परीक्षा केंद्र में एक भी अभ्यर्थी रजिस्टर्ड नहीं थे.

शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही परीक्षा

सीटेट के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ एएस गंगवार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही. सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षक व पर्यवेक्षक पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे. आठ फरवरी को दोनों पालियों में परीक्षाएं होंगी. प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 5040 अभ्यर्थी पेपर- 2 की परीक्षा देंगे, जबकि द्वितीय पाली में 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक कुल 2763 कैंडिडेट पेपर -1 की परीक्षा में शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >