Bokaro News : आधार बनाने व अपडेट कराने को लेकर विशेष शिविर में उमड़ रही भीड़

Bokaro News : जिले के विभिन्न बैंकों, पोस्ट ऑफिस व प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में 17 मई तक जारी रहेगा शिविर

बोकारो, उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिले के विभिन्न बैंकों, पोस्ट ऑफिस व प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में संचालित आधार पंजीकरण-सुधार केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह विशेष शिविर 17 मई तक जारी रहेगा. आयोजित विशेष शिविर में लोगों की भीड़ जुट रही है. आमजन नया आधार पंजीकरण कराने के साथ ही आधार को अपडेट (संशोधन) करा रहें हैं. आधार को लेकर आयोजित विशेष शिविर का सभी बीडीओ- सीओ ने अपने-अपने प्रखंडों में निगरानी की. वहीं, यूआइडी के डीपीओ ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष अभियान को सफल बनाने को लेकर निर्देश दिया.

योजनाओं के लाभ लेने के लिए लाभुकों के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य

उल्लेखनीय हो कि सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आधार कार्ड लाभुकों के पास होना अनिवार्य है. बिना आधार कार्ड के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है, इसलिए आमजनों से अपील है कि वह शिविर में शामिल होकर अपना आधार कार्ड बनाएं व अपडेट करें. पांच मई से आयोजित इस विशेष शिविर में अब तक कुल 335 लोगों ने अपना नया आधार कार्ड बनाया और 2251 लोगों ने अपने आधार में नाम, मोबाइल नंबर, इ-मेल आइडी आदि को अपडेट (संशोधित) कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >