Bokaro News : आदिवासी समाज के अधिकार की छीनने की हो रही साजिश

Bokaro News : जरीडीह स्थित हांड़ूबाड़े चौक कल्याणपुर में बाबा परगना क्लब के सदस्यों ने आदिवासी अधिकार का जन जागरण अभियान चलाया.

जैनामोड़, जरीडीह स्थित हांड़ूबाड़े चौक कल्याणपुर में सोमवार को अजित मुर्मू के नेतृत्व में बाबा परगना क्लब के सदस्यों ने आदिवासी अधिकार का जन जागरण अभियान चलाया. जहां कुड़मी समाज की ओर से आदिवासी दर्जा देने की मांग का विरोध करते हुए आदिवासियों को उनके अधिकार के लिए जागरूक किया गया. अजित मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज के हक और अधिकार छीनने के लिए साजिश रची जा रही है. इसे कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे. वहीं आतु सुसार समिति के अध्यक्ष सोहराय हांसदा ने कहा कि कुड़मी समाज आदिवासियों से पूरी तरह अलग है. वे लोग आदिवासियों की जमीन, आरक्षण, नौकरी और राजनीतिक अधिकार पर कब्जा करने के लिये इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं, जिसे हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे. मौके पर सुरेंद्र मुर्मू, बीरेंद्र सोरेन, नरेश सोरेन, लखन सोरेन, सोमर मुर्मू, रामलाल हांसदा, उमा शंकर, मुक्तेश्वर, बाशोक, सुबोध, उत्तम, राहुल, सुनील, बाबूराम, अलकदेव, मुकेश, सोनू, रवि आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >