Bokaro News : कसमार में भारत ज्ञान विज्ञान समिति का सम्मेलन

Bokaro News : वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

कसमार, कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत सभागार में शुक्रवार को भारत ज्ञान विज्ञान समिति का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साक्षरताकर्मी घनश्याम महतो ने की. सम्मेलन की शुरुआत शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाते हुए हुई. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी और उनके विचारों को याद किया गया.

सम्मेलन में प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर और जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में समिति के उद्देश्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने सतत शिक्षा, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कृषि आजीविका और अंधविश्वास उन्मूलन जैसे अभियानों को प्रमुखता से चलाने पर बल दिया. वहीं श्री सिन्हा ने कहा कि समिति का विस्तार हर टोला से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक किया जाएगा. उन्होंने बाल विवाह रोकने, नशाखोरी को जड़ से समाप्त करने और मनरेगा को सशक्त बनाने की दिशा में संगठित होकर काम करने की बात कही. सम्मेलन को पंसस विनोद कुमार महतो, रीता देवी, पुष्पा देवी और रामचरण महतो ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

प्रखंड समिति का गठन

कसमार प्रखंड ज्ञान विज्ञान समिति, की कसमार प्रखंड इकाई का गठन किया गया. इसमें रामचरण महतो अध्यक्ष, रीता देवी उपाध्यक्ष, सागर महतो सचिव, रमेश कुमार मुंडा संयुक्त सचिव और पुष्पा देवी कोषाध्यक्ष चुने गए. वहीं, घनश्याम महतो, विनोद कुमार महतो और सीता देवी को संरक्षक बनाया गया. कार्यक्रम का संचालन सागर महतो ने किया व धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार मुंडा ने किया. मौके पर निर्मल महतो, हरजीवन महतो, राधा गोविंद, निराशा देवी, चीन देवी, अनीता देवी, गौतम महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, रामकिशोर महतो, रोहित महतो, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >