Bokaro News : प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना होती है विकसित : प्राचार्य

Bokaro News : जीजीपीएस चास में अंतरसदनीय सांस्कृतिक सप्ताह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियाें ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा.

बोकारो, जीजीपीएस चास के बाबा दीप सिंह सभागार में आयोजित सात दिवसीय अंतरसदनीय सांस्कृतिक सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ. जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, प्राचार्य अभिषेक कुमार, प्रधानाध्यापक तरुण सरकार व निर्णायक मंडली ने कार्यक्रम की शुरुआत की. प्राचार्य ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सार्वजनिक भाषण व अन्य गतिविधियों में आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था. कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय नित सफलता के नये आयाम खड़ा कर रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व मूल्य आधारित शिक्षा देने के लिए विद्यालय सदैव कटिबद्ध है. कार्यक्रम में पवन, पानी, धर्त व आकाश सदन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी और हिंदी भाषण, ‘भारत और उसकी विरासत’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी, अंग्रेजी, हिंदी वाद- विवाद प्रतियोगिता, जस्ट ए मिनट, हिंदी व अंग्रेजी आशु भाषण, हिंदी स्किट आदि विषयों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

प्रतियोगिता का परिणाम

प्रतियोगिता के परिणाम में अंग्रेजी भाषण में पानी सदन प्रथम, आकाश सदन द्वितीय, पवन सदन तृतीय, हिंदी भाषण में पानी सदन प्रथम, धर्त और आकाश सदन द्वितीय व पवन सदन तृतीय, अंग्रेजी वाद-विवाद में धर्त सदन प्रथम, पानी सदन द्वितीय, पवन सदन तृतीय, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में पवन सदन प्रथम, आकाश सदन द्वितीय, धर्त सदन तृतीय, हिंदी आशु भाषण प्रतियोगिता में पवन सदन प्रथम, पानी सदन द्वितीय, धर्त सदन तृतीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पानी सदन प्रथम, पवन सदन द्वितीय, धर्त सदन तृतीय, जस्ट ए मिनट में पानी सदन प्रथम, धर्त और आकाश सदन द्वितीय, पवन सदन तृतीय, हिंदी स्किट में पानी सदन प्रथम,पवन सदन द्वितीय, आकाश व धर्त सदन तृतीय, अंग्रेजी आशुभाषण में धर्त सदन प्रथम, पानी सदन द्वितीय, आकाश व पवन सदन तृतीय स्थान पर रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >