चास, चास शहरी जलापूर्ति फेज एक के वाटर ट्रीटमेंट इंटेक वेल प्लांट में कार्यरत कर्मियों ने वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गये. कर्मियों ने कहा कि प्लांट में 2009 से हम सभी कर्मचारी सुचारू रूप से अपना कार्य करते आ रहे है. लेकिन हमलोगों को अभी तक सरकारी नियम के अनुसार ना ही वेतन मिलता है, ना ही किसी तरह की कोई सुविधा मिलती है.
कई वर्षों से पीएफ और इएसआइ की सुविधा भी नहीं मिल रही है. लगातार प्रत्येक दिन आठ घंटा कार्य करने के बावजूद ना ही उचित मानदेय मिलता है, ना ही किसी प्रकार की छुट्टी मिलती है. कर्मियों ने कहा कि प्लांट को संचालित करने वाले एजेंसी स्वस्तिक इंडस्ट्री को मानदेय बढ़ाने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. कहा कि इस संबंध में हमलोगों ने 28 जनवरी को बोकारो उपायुक्त और अपर नगर आयुक्त को लिखित आवेदन दिये लेकिन प्रशासन की ओर से भी सिर्फ आश्वासन ही मिला.वार्ता को नहीं पहुंचे निगम के अधिकारी
प्लांट में कार्यरत कर्मी जयशंकर, पिंटू दास, भोला, अनिल, वीरेन, मकसूद, मुन्ना, रूपलाल महतो, कंचन, विजय, विकास, लालदेव, प्रकाश सहित अन्य ने कहा कि निगम प्रशासन ने प्लांट में कार्यरत कर्मियों के समस्या के समाधान के लिए चार मार्च को कार्यालय में मीटिंग बुलायी थी, लेकिन एजेंसी के अधिकारी नहीं पहुंचे. पांच मार्च को पुनः सभी कर्मचारी निगम कार्यालय गये, लेकिन हमलोगों की मांग पर कोई सकारात्मक बात नहीं बनी. इसलिए प्लांट के सभी कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
