Bokaro News : बीएसएल : वर्ष 2026 में 25 नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग की बदलेगी तस्वीर

Bokaro News : एनआरबी की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 325 आवेदनकर्ता को भेजा गया मेल, आवेदन करने वालों को 13 जनवरी को रात 12 बजे तक शुल्क व सुरक्षा राशि जमा करनी होगी.

Bokaro News : एनआरबी की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 325 आवेदनकर्ता को भेजा गया मेल, आवेदन करने वालों को 13 जनवरी को रात 12 बजे तक शुल्क व सुरक्षा राशि जमा करनी होगी. बोकारो, बोकारोवासियों के लिए खुशखबरी! बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के 25 पुराने नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग-एनआरबी की तस्वीर वर्ष 2026 में बदलेगी. एनआरबी को लाइसेंस पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. एनआरबी के इच्छुक आवेदनकर्ताओं को मंगलवार को 325 को मेल भेजा गया. आवेदक को 13 जनवरी 26 को रात 12 बजे तक आवेदन शुल्क व सुरक्षा राशि जमा करनी होगी. जो 13 जनवरी के बाद आवेदन करेंगे, उनका आवेदन कैंसिल माना जायेगा. एनआरबी 33 माह के लिए अलॉट होगा. दो लाइव रिनुअल होगा. एनआरबी के लिए बीएसएल की वेबसाइट ta.bokarosteel.in/NRB/ देख सकते हैं. टीए-एलआरए विभाग के जीएम एके सिंह के इनिशिएटिव व देखरेख में एनआरबी प्रक्रिया चल रही है. इनमें 19 बीएसएल स्कूल, तीन अपना बाजार, दो हेल्थ सेंटर व एक दूरभाष केंद्र शामिल है. गैर-आवासीय इमारतों को प्राइवेट पार्टी को लाइसेंस पर दिया जायेगा. इससे प्रतिष्ठित संस्थानों को बोकारो में स्थापित होने का अवसर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >