Bokaro News: शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, बनायी रूपरेखा

Bokaro News: बोकारो जिले के विभिन्न शिक्षक संघों की सिटी पार्क परिसर में हुई सामूहिक बैठक, संयुक्त समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया.

बोकारो, बोकारो जिले के विभिन्न शिक्षक संघों की सामूहिक बैठक रविवार को सिटी पार्क परिसर में हुई. इसमें सर्वसम्मति से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं के निष्पादन के लिए संयुक्त समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया. टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव-सह-अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निष्पादन के लिए संयुक्त समन्वय समिति का निर्माण एक स्वागत योग्य कदम है. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव-सह-जिला प्रधान सचिव गौतम कुमार सिंह ने शिक्षकों के सामूहिक मुद्दे को लेकर एकता पर बल दिया. झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्परतापूर्ण कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजू साहू, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा, झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, बोकारो के संगठन सचिव दिलीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रतिनिधि धनंजय सिंह, झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के उप संगठन मंत्री मुकेश कुमार यादव ने कहा कि सभी शिक्षकों की समस्याओं का निदान सामूहिक प्रयत्न से ही संभव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >