Bokaro News : बिनोद बाबू का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : डाॅ लंबोदर

Bokaro News : कसमार में आजसू ने मनायी बिनोद बिहारी महतो की जयंती, खुदीबेड़ा-हिसीम चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा किया माल्यार्पण.

कसमार, कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा-हिसीम चौक स्थित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बाबू की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके योगदानों को याद किया गया. मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि बिनोद बाबू का जीवन झारखंड निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का पर्याय है. उनका संघर्ष और त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, केंद्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो, प्रखंड सचिव उमेश कुमार महतो, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार जायसवाल, मनोज कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.

आजसू पार्टी ने मनायी जयंती

बोकारो, आजसू पार्टी ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर बोकारो हवाई अड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने झारखंड की अस्मिता, हक और अधिकार की लड़ाई में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो व जिला परिषद सदस्य सह पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश महतो ने भी विचार व्यक्त किया. मौके पर राजेश बोराल, मिथलेश महतो, संतोष महतो, अनिल झा, तापेश महतो, चित्तरंजन महतो, गोपी लाल महतो, दीपक महतो, नवीन सिंह, रंजीत महतो, रवि महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >