Bokaro news : धनतेरस व दीपावली को लेकर बरतें विशेष चौकसी : एसपी

Bokaro news : एसपी कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को रात में व भीड़भाड़वाले इलाकों में लगातार गश्ती करने का निर्देश.

बोकारो, कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता एसपी हरविंदर सिंह ने की. सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी से क्षेत्र में घटित घटना, अनुसंधान व निष्पादित आपराधिक कांडों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही धनतेरस व दीपावली को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. कहा कि थाना प्रभारी रात को लगातार गश्ती करें. क्षेत्र में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति की छानबीन करें. बैंक परिसर के आसपास अनजान व्यक्ति को बैठने व रात्रि विश्राम किसी भी हाल में नहीं करने दें. बाजार व भीड़-भाड़वाले जगहों पर लगातार गश्ती करें. एसपी श्री सिंह ने कहा कि फरार वारंटी की गिरफ्तार लगातार करें. जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखें. क्षेत्र में किसी भी तरह की अवांछित बैठकबाजी को नहीं होने दें. एसपी ने कहा कि खुले स्थानों में शराब पीनेवालों से सख्ती से निबटे. फुटपाथ पर चलनेवाले होटलों की छानबीन करें. अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करें. पूजा को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलिंग गतिविधि को तेज करे. मौके पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, सीसीआर डीएसपी डॉ आबिद शकील समस, सार्जेंट मेजर जय प्रभाकर लकड़ा, इंस्पेक्टर संजय कुमार, सुदामा कुमार दास,खुर्शीद आलम,अनिल कच्छप, नवीन कुमार सिंह, सुभाष चंद्र सिंह,संगीता कुमारी, सुषमा कुमारी, आजाद खा, चंदन दुबे सहित सभी थाना के इंस्पेक्टर व प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >