झारखंड में हो रही शवों की चोरी, श्मशान से 6 शव गायब होने से बोकारो झरिया में सनसनी

बोकारो झरिया ओपी के अधिकारी पहुंचे और पाया कि 6 शव गायब हैं. ओपी प्रभारी ने कहा कि पिछले दिनों अनु कुमारी, लाला भुईयां और महपतिया देवी के शवों को यहां दफनाया गया था. उनके शव भी गायब हैं.

Bokaro News: कीमती सामानों की चोरी की खबरें तो आपने खूब सुनी होगी. अगर कहीं दुर्घटना हो जाए, तो शव के पास पड़े कीमती सामानों की चोरी का मामला भी आमतौर पर सुनने को मिलता है. लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि शवों की भी चोरी होती है? जी हां, झारखंड में शवों की भी चोरी हो रही है. वह भी एक या दो शवों की चोरी नहीं हुई है. अब तक कुल 6 शव की चोरी का मामला सामने आ चुका है.

बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र से 6 शव हुए गायब

बोकारो जिले के बोकारो झरिया थाना क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है. बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ पंचायत में जमुनिया नदी तट स्थित श्मशान में दफनाये गये शव गायब हो रहे हैं. इसका खुलासा रविवार (3 मार्च) को हुआ. बोकारो झरिया के ग्रामीण श्मशान घाट एक शव दफनाने के लिए गये हुए थे.

मुखिया के पति ने देखा- गड्ढा खोदकर निकाले गए शव

इसी क्रम में सिजुआ पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पति राजेश राम व स्थानीय लोगों ने दिखा कि पूर्व में दफन किये गये 6 शव गायब हैं. शवों को गड्ढा खोदकर निकाला गया है. श्री राम ने इसकी सूचना बोकारो झरिया ओपी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह तथा चंद्रपुरा सीओ नरेश कुमार वर्मा को दी.

Also Read : बोकारो : पांच दिनों से लापता नाबालिग का शव मिलने के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर किया अधमरा

बोकारो झरिया के अधिकारियों ने जांच में पाया- 6 शव हैं गायब

इसके बाद अधिकारी वहां पहुंचे और पाया कि दफन किए गए 6 शव गायब हैं. ओपी प्रभारी ने कहा कि पिछले दिनों अनु कुमारी, लाला भुईयां और महपतिया देवी के शवों को यहां दफनाया गया था. उनके शव भी गायब हैं. कहा कि इनकी शव यात्रा में मैं भी आया था.

श्मशान घाट से शवों की चोरी की पुलिस करेगी जांच

ओपी प्रभारी ने यह भी कहा कि श्मशान घाट से गायब हो रहे शवों के मामले की जांच की जायेगी. बाद में सिजुआ की मुखिया सरिता देवी, उप मुखिया निरंजन हांसदा, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अचिन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बोकारो झरिया ओपी थाना प्रभारी से मिलकर इस मामले का उद्भेदन करने की मांग की.

Also Read : बोकारो : घर में मिला युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, चास थाना क्षेत्र के वंशीडीह का मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >