बोकारो में रेलवे कर्मी के आवास से 15 लाख के गहने और हजारों नगद रुपये की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बोकारो में एक रेलवे कर्मी के आवास से 15 लाख के गहने और हजारों नगद रुपये की चोरी हुई है. ये घटना उस वक्त हुई जब वे ड्यूटी पर गये हुए थे.

बोकारो : बोकारो में शुक्रवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी स्थित आवास संख्या डीएस1/5सी में रहने वाले राजकिशोर झा के बंद आवास का ताला तोड़कर 15 लाख के गहने और हजारों नगद रुपये की चोरी कर ली गयी है. भुक्तभोगी रेलवे विभाग में कार्यरत है. उसकी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है.

नाइट ड्यूटी पर गये थे रेलवे कर्मी

जानकारी के अनुसार बालीडीह क्षेत्र में रहने वाले राजकिशोर झा नाइट ड्यूटी पर गये हुए थे. वह बोकारो रेलवे स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार सुबह जब अपने आवास पर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद ही उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. जब वह घर अंदर घुसे तो कमरे में मौजूद सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी में रखे गए गहने गायब थे. इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस की छानबीन शुरु

इघर, चोरी की वारदात की सूचना पाकर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बलीडीह के पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस अधिकारी अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही भुक्तभोगी राजकिशोर झा के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जानकारी ले ली गयी. जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

Also Read: बोकारो के डॉ जयदेव जला रहे हैं ज्ञान की ज्योति, अमेरिका की उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ दे रहे मुफ्त शिक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >